गुना: खेजरा चक में जमीन पर कब्जा की शिकायत पर मौके पर एसडीएम के साथ पहुंचा प्रशासन, मोबाइल कोर्ट से की कार्यवाही
गुना जिले के ग्राम विश्वनगर के मजरा खेजरा चक गांव में जमीन पर कब्जा और विवाद की जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत पर मोबाइल कोर्ट से बुधवार को कार्यवाही हुई। 4 जून को गुना एसडीएम शिवानी पांडे ने बताया, अमले के साथ आवेदक कोमल पारदी और आवेदीका सुनीता पारदी के बीच भूमि विवाद था मौके पर सीमांकन कर सीमा बताई गई। कब्जा हटा कर सहमति से पंचनामा बनाकर समाधान किया।