चूरू: सैनिक बस्ती में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ के आवास पर मनाया गया BJP का स्थापना दिवस, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम रहे मौजूद
Churu, Churu | Apr 6, 2025 चूरू के सैनिक बस्ती में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर रविवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। समारोह में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुवात पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस हैं।