गुरुआ से शेरघाटी तक बिजली लाइन के मेंटेनेंस को लेकर अगले पखवाड़े तक निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ विद्युत अभियंता राम कृष्ण मणि ने सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी देते हुए कहा कि आवश्यक मरम्मत व लाइन सुधार कार्यों को देखते हुए रोज़ाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।