आरंग: किसानों ने समोदा लवन मार्ग पर किया चक्काजाम, प्रशासन की समझाइश के बाद समाप्त हुआ चक्काजाम
Arang, Raipur | Aug 6, 2026 समोदा में मेसर्स महानदी बीज भंडार में जप्त 35.05 मीट्रिक टन जप्त खाद की नीलामी रद्द होने से क्षेत्र के कृषक भड़क गए और समोदा लवन मार्ग पर चक्का जाम कर दिया जिससे घंटों वाहनों की लंबी कतारे लगी रही बाद में प्रशासनिक अमला के समझाइस के बाद किसान शांत हुए परंतु किसानों ने कहा है कि अति शीघ्र उन्हें खाद उपलब्ध कराई जाए