बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में बिजली बिल सुधार शिविर आयोजित, 6 आवेदन मिले; 2 का मौके पर निपटारा किया गया
विक्रमगंज में विद्युत उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्या के त्वरित समाधान के लिए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज कार्यालय में विशेष शिविर लगाया गया। मंगलवार को शिविर के दूसरे दिन कुल 6 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 2 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। कार्यपालक सहायक मो. आदिल खां ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं ने गलत मीटर रीडिंग,औसत बिल पर आवेदन है।