• सुरक्षित वीकेंड एवं शांतिपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर विजय नगर पुलिस की विशेष चेकिंग—06 आरोपी गिरफ्तार, 02 धारदार हथियार जब्त।
थाना विजय नगर पुलिस द्वारा अंडरकवर पेट्रोलिंग, टू-व्हीलर पेट्रोलिंग एवं ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोकशांति भंग करने के प्रयास में 04 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, वहीं धारदार हथियार रखने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। विजय नगर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत मुस्तैद है।
#IndorePolice #VijayNagarPolice #SafeWeekend #DroneSurveillance #PublicSafety IndorePoliceCommissionerate
Indore, Indore | Nov 2, 2026