हाल ही में हुई दुखद घटना के बाद अल्मोड़ा पुलिस ने कोसी नदी क्षेत्र में निगरानी और जन-जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी चन्द्रशेखर घोड़के के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को नदी तटों पर सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। सोमेश्वर पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण कर नदी किनारे नहा रहे युवाओं को समझाइश देकर सुरक्षित स्थान पर भेजा। साथ ही लाउडहेलर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों से नदी में न उतरने और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की जा रही है।
#Uttarakhand #उत्तराखंड #Almora #अल्मोडा