शहपुरा: शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साहू ने किया ध्वजारोहण
शहपुरा नगर के शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह 8:00 बजे सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साहू ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के उपरांत राष्ट्रीय ध्वज की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे आन और बान के साथ सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मण प्रसाद साहू ने ध्वजारोहण किया ध्वजारोहण के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे मौजूद रहे ।