दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चला चाकू हंगामा, तीखी बहस के बाद मारपीट,,
नई दिल्ली। पप्पू यादव के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब प्रेस वार्ता के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी मुद्दे को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में उग्र बहस में बदल गई चाकू चलने की भी चर्चा है माहौल तनावपूर्ण होने पर वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
हालांकि, घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हंगामे के कारण प्रेस वार्ता कुछ समय के लिए प्रभावित रही। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फिलहाल, विवाद की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मामले को लेकर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।