एकमा: टोटो पलटने से बुजुर्ग महिला की मौत , एक घायल
Ekma, Saran | Jul 7, 2026 एकमा महाराजगंज मुख्य मार्ग पर मुकुंदपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतका की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहब्बतनाथ मठिया निवासी 65 वर्षीय गंगा भारती के रूप में हुई है। वहीं घायल रुकुंदीपुर निवासी असलम मियां का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच कर जांच शुरू कर दी।