भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह: राजकुमार उर्फ बीरू बने अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष
जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह संगठन का विस्तार करते हुए संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। हाल ही में जारी किए गए मनोनयन प्रमाण-पत्र के अनुसार, राजकुमार उर्फ बीरू को अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राजकुमार उर्फ बीरू, जो कि ग्राम निठावली (विकास खंड ओड़ा, तहसील इगलास, जनपद अलीगढ़) के निवासी हैं और चमन सिंह के पुत्र हैं, को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी ने उन्हें इस पद पर मनोनीत किया है।
नियुक्ति के साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि राजकुमार उर्फ बीरू संगठन की नीतियों और सिद्धांतों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। साथ ही, उनसे अपेक्षा की गई है कि वे जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के हितों और किसानों के हक में मजबूती से कार्य करेंगे।
Koil, Aligarh | Jul 1, 2026