तेज रफ्तार थार का कहर, गैंगस्टर ने राहगीर को कुचला एजीटीएफ की घेराबंदी से भागा गैंगस्टर, थार से राहगीर को कुचला; साथी समेत दबोचा गया
लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स यानी एजीटीएफ की टीम से बचकर भाग रहे एक गैंगस्टर ने तेज रफ्तार थार से एक राहगीर को कुचल दिया। हादसे के बाद एजीटीएफ ने घेराबंदी कर गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को मौके से दबोच लिया, जबकि उसके साथी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
जानकारी के मुताबिक, फरीदकोट एजीटीएफ की टीम एक गंभीर मामले में वांछित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह की तलाश में लुधियाना पहुंची थी। टीम की तीन गाड़ियां उसकी थार का पीछा कर रही थीं। पुलिस से घिरता देख आरोपी ने सुंदर नगर की संकरी और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर थार की रफ्तार बढ़ा दी।
भागने के दौरान बुड्डा दरिया के पास तेज रफ्तार थार ने सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को टक्कर मारकर कुचल दिया।