एकमा: एमएमए स्टेट चैंपियनशिप में आदर्श दुबे ने जीता स्वर्ण पदक , नेशनल के लिए किया क्वालीफाई
Ekma, Saran | Jul 8, 2026 एकमा नगर पंचायत के भोराहो पुर निवासी डॉक्टर नीरज दुबे एवं साधना देवी के 17 वर्षीय पुत्र आदर्श दुबे ने पटना में आयोजित एमएमए स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का राम रोशन किया है। 5 जुलाई को आयोजित प्रतियोगिता में 400 से अधिक खिलाड़ियों के बीच आदर्श ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने के साथ नेशनल चैंपियन के लिए भी क्वालीफाई किया है।