जहानाबाद: 17 मई से थम जाएंगी शहनाइयां, 19 जून से फिर शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
जहानाबाद में 17 मई से ज्येष्ठ अधिक मास (मलमास) शुरू होने के कारण विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और यज्ञोपवीत जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। ज्योतिषाचार्यों ने रविवार सुबह करीब 7 बजे बताया कि 15 जून तक शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद 19 जून से दोबारा वैवाहिक मुहूर्त शुरू होंगे, जो 11 जुलाई तक जारी रहेंगे।