अग्निवीर जवान शंकर यादव का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के दुनिसेर गांव निवासी अग्निवीर जवान शंकर यादव प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने उन्हें गमछा पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर विनोद यादव, बद्री यादव, सूरज यादव समेत कई लोग मौजूद थे। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #अग्निवीर