बिलासपुर: थाना बिलासपुर में अवैध खनन चेकिंग के दौरान ट्रक ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर, केस दर्ज
उत्तराखंड सीमा से सटे गांव डिबडिबा में शुक्रवार देर शाम अवैध खनन की चेकिंग कर रहे उप जिलाधिकारी (SDM) अरुण कुमार की सरकारी जिप्सी को एक ओवरलोड ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर मारकर आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया था। गनीमत रही कि घटना के समय वाहन में एसडीएम, चालक या कोई अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रविवार को सुबह दस ब