तेंदूखेड़ा: तेजगढ़ मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, राज्यमंत्री के अनुज सतेंद्र सिंह लोधी हुए शामिल
तेंदूखेड़ा विधानसभा अंतर्गत तेजगढ़ मंडल में मंगलवार की शाम 6 बजे भाजपा की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त मंडल प्रभारी संजय यादव के द्वारा की गई उनके मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा में विस्तार से चर्चा की गई।