हाथरस: लहरा चौराहे से हाथरस की ओर सड़क पर बम्बा से पहले पुलिस ने 22 क्वार्टर देसी शराब सहित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब निर्माण व बिक्री रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को लहरा चौराहे से हाथरस की ओर सडक पर बम्बा से पहले गिरफ्तार किया है। कब्जे से 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में कार्यवाही की जा रही है।