भिंड नगर: दिव्यांगों को तड़पाता सिस्टम: रात में बोर्ड निरस्त, सुबह अस्पताल में भटकते रहे लाचार लोग
भिंड में जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही ने दिव्यांगों की परेशानी बढ़ा दी। जिला अस्पताल में आज 14मई को आयोजित होने वाला दिव्यांगता बोर्ड देर रात अचानक निरस्त कर दिया गया,लेकिन इसकी सूचना समय पर आम लोगों तक नहीं पहुंचाई गई।परिणाम यह रहा कि30 से 40 किलोमीटर दूर-दराज से आए दर्जनों दिव्यांग भीषण गर्मी में घंटों अस्पताल परिसर में बैठकर बोर्ड लगने का इंतजार करते रहे