बीकानेर: बीकानेर में हथियार सप्लाई नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बीकानेर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दुर्गेश सोनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बीछवाल पुलिस ने मंगलवार को चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल बरामद की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से फरार था।