कुरई: खबासा टूरिया मार्ग पर देर रात सड़क पर दिखा जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग रोड पार करती आई नजर, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Jul 3, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के नजदीक गुरुवार शुक्रवार देर रात एक रोमांचक नजारा देखने को मिला। खबासा-टूरिया मार्ग पर प्रसिद्ध जुगनी बाघिन अपने चार शावकों के साथ सड़क पार करती नजर आई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों की सांसें थम गईं। पूरी घटना का वीडियो एक कार सवार ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।