परैया: परैया प्रखंड कार्यालय परिसर मे BDO के नेतृत्व में नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत अधिकारी प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने लिया शपथ
Paraiya, Gaya | Jun 17, 2026 परैया में नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार दोपहर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व BDO आई एस ट्विंकल ने किया। इस दौरान अधिकारी, प्रतिनिधि के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि न केवल वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे से दूर करेंगे।