प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में 17 करोड़ के क्रिटिकल केयर ब्लॉक पर उठे सवाल, ताले, धूल और 'फोटो सेशन' के आरोपों से गरमाई सियासत
सरकारी अस्पतालों से आमजन की सबसे बड़ी उम्मीद समय पर बेहतर इलाज और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं की होती है। लेकिन जब इलाज से ज्यादा दिखावे की चर्चा होने लगे, तो सवाल केवल एक अस्पताल पर नहीं बल्कि पूरे सिस्टम पर खड़े होने लगते हैं। प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में 17 करोड़ रुपए की लागत से बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक को लेकर इन दिनों ऐसा ही विवाद सामने आया है, जिसने स्वास्थ