लालगंज: रहते गांव में बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर में 2 युवक घायल, दोनों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया
ड्रमंडगंज के रतेह गांव में रविवार की भोर करीब 4:30 बजे बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सक ने गंभीर चोट देखते हुए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।