जगदलपुर: अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर गरमाई सियासत, जगदलपुर में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पारदर्शी जांच की मांग की तथा मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।