लातेहार: PLFI के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद: SDPO अरविंद कुमार ने दी जानकारी
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर चंदवा थाना क्षेत्र के लोहरसी जंगल मे लेवी लेने आए उग्रवादी संगठन PLFI के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में एसडीपीओ अरविंद कुमार ने गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे प्रेसवार्ता कर दी।