लातेहार: विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ने कंट्रोल रूम में की शिकायत
विद्युत विभाग द्वारा जिला शहरों में अनियमित विद्युत आपूर्ति और बिजली के अक्सर बाधित होने पर बुधवार की मध्य रात्रि झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि पंकज तिवारी समेत रेलवे स्टेशन क्षेत्र के कई नागरिक बिजली विभाग बने कंट्रोल रूम पहुंचे।और विद्युत के अनियमित आपूर्ति संबधित कई आवश्यक जानकारी ली गई।गुरुवार की सुबह करीब दस बजे इससे संबधित पंकज तिवारी ने जानकारी दी।