लातेहार: लातेहार के सिविल सर्जन कार्यालय में एक लिपिक निलंबित, दूसरे का वेतन रोकने का आदेश: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता
बुधवार की शाम 4:30 बजे से लगातार ढाई घंटे तक उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सिविल सर्जन ऑफिस लातेहार के प्रशासनिक कार्यों का जांच किया। जिस दौरान सिविल सर्जन कार्यालय के स्थापना में कार्यरत लिपिक को कार्य में लापरवाही को लेकर निलंबित किया वहीं बिना अनुमोदित छुट्टी के गायब एक लिपि के वेतन निकासी पर रोक लगाया।