लातेहार: डॉक्टर अजय नाथ शाहदेव बने जिले के संगठन सृजन और संविधान बचाओ रैली के सह नोडल प्रभारी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पत्राचार कर डॉक्टर अजय नाथ शाहदेव को संगठन सृजन 2025 के साथ 40 दिवसीय संविधान बचाओ रैली की सफलता हेतु लातेहार जिला कांग्रेस कमिटी का सह नोडल प्रभारी मनोनीत किया है।उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुंजर उरांव ने बुधवार की शाम करीब पांच बजे दी है।