आलापुर: अवध में चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ का शिलान्यास, रामकूप में 134 पवित्र जल स्रोत समर्पित होंगे
आलापुर, अम्बेडकरनगर के ग्राम गंगासागर में चंद्रेश्वर महादेव तीर्थ का भव्य शिलान्यास हुआ। इस मंदिर में बंसी पहाड़ की शिलाओं का प्रयोग होगा और रामकूप में 134 पवित्र जल स्रोतों के साथ सात समंदर के जल को समर्पित किया जाएगा। पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने इस धार्मिक पहल की सराहना की।