गया जी
23 अक्टूबर 2026
फल्गु नदी के जीर्णोद्धार, जल संरक्षण एवं भूजल स्तर में सुधार को लेकर जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकार जी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 🌱
बैठक में फल्गु नदी के दोनों किनारों पर व्यापक पौधरोपण, गया, बोधगया एवं डोभी क्षेत्र में चिह्नित 123 खराब बोरवेल को वाटर रिचार्ज बोरवेल के रूप में विकसित करने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में सोख्ता निर्माण के निर्देश दिए गए।
साथ ही, सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आहर-पोखर-पइन के संरक्षण एवं पुनर्जीवन पर जोर दिया गया। इन पहलों से पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर में सुधार को बढ़ावा मिलेगा।
Water Resources Department, Government of Bihar Jal Jeevan Mission, India Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar All India Radio News Press Information Bureau - PIB, Government of India
#FalgooRiver #WaterConservation #GroundwaterRecharge #EnvironmentalProtection #gayabihar
Gaya, Bihar | Oct 23, 2026