मांडर: टांगर बसली में RVY योजना के तहत शिविर आयोजित, 205 वृद्धजनों का हुआ चयन
Mandar, Ranchi | Apr 19, 2026 मांडर प्रखंड के टांगर बसली पंचायत में रविवार दोपहर एक बजे भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना (RVY) के अंतर्गत वृद्धजनों के जीवन को सुगम एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ALIMCO की सहयोगी संस्था आसरा दीप्ती, रांची द्वारा आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वृद्धजन शामिल हुए, जिनमें से कुल 205 लाभुको...