घोड़ाडोंगरी: रानीपुर में पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक में टक्कर मारी, बाइक बचाने के प्रयास में पिकअप पलटी, 2 लोग गंभीर रूप से घायल
रानीपुर में पेट्रोल पंप के पास गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। वही इस दौरान बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में साइज से गुजर रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है।