पटियाली: पटियाली क्षेत्र के ग्राम थाना गांव के पास बुलेट की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी घायल
पटियाली क्षेत्र के थाना गांव के पास बुधवार रात दो बाइकों की भिड़ंत में मां-बेटी घायल हो गईं। बेटी नैनसी की तबीयत खराब होने पर फूलन देवी भाई जशवीर के साथ दवा लेने थाना गांव जा रही थीं, तभी एक बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी पटियाली पहुंचाया। नैनसी का सीएचसी पर उपचार किया, जबकि फूलन देवी को रैफर किया गया।