मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटा पुल के पास दो बाइक में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कीर्तन यादव, रामानंद नेताम, दिनेश कोर्राम और एक महिला घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।