पतरघट: पामा डीह के पास मक्का से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर से पुल का स्पैन टूटा
पतरघट प्रखंड में बुधवार सुबह एक पुल का स्पैन टूट गया। यह पुल पामा पीडब्ल्यूडी सड़क से पामा डिह टोला होते हुए एनएच-106 को जोड़ता है। घटना उस समय हुई जब मक्के से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर पुल से गुजर रहा था। ट्रैक्टर का डाला पुल में धंस गया। सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।