पतरघट: पतरघट प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का सीओ, बीडीओ व प्रखंड समन्वयक ने किया निरीक्षण
विभागीय निर्देश पर पतरघट प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का सोमवार को विभिन्न अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पतरघट पंचायत में बीडीओ आलोक कुमार, विशनपुर पंचायत में सीओ राकेश कुमार ने निरीक्षण किया। तो धबौली पश्चिमी में प्रखंड समन्वयक स्वच्छता मो. इम्तियाज आलम के द्वारा निरीक्षण किया गया।