कोईलवर: बालू चालान बंद होने के बावजूद कोईलवर-छपरा फोरलेन पर लगा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
बालू चालान बंद होने के बावजूद सोमवार को कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम लगने से यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। झलकूनगर से कोईलवर रेल पुल चांदी तक सड़क की एक लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोईलवर के कपिल देव चौक के समीप जाम में फंसे ट्रक चालकों ने शाम करीब पांच बजे बताया कि चांदी नो एंट्री के कारण 3 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं।