शाहजहांपुर: कांशीराम कॉलोनी की नहर में मिला युवक का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र में नहर वाली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास मंगलवार को नहर में एक युवक का शव तैरता मिला। शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।