रसूलाबाद: सिकंदरपुर में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे का आरोप, उपजिलाधिकारी ने जांच के निर्देश दिए
रसूलाबाद क्षेत्र के सिकंदरपुर बिल्हौर गांव में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने तीन लोगों पर जमीन घेरने, खूंटे गाड़कर पशु बांधने और दीवार पर टीनशेड लगाने का आरोप लगाया है। मामले में उपजिलाधिकारी से जांच कराकर जमीन कब्जामुक्त कराने की मांग की गई कछपुरवा गांव निवासी महावीर ने SDM से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की