Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
No video available

झज्जर: रेवाडी: स्कूल बस ने 4 साल के बच्चे को कुचला पिता बाल-बाल बचे!

Jhajjar, Jhajjar | Dec 23, 2021

MORE NEWS

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई क्या यह खबर सही हैं या गलत। गार्ड को गोली लगी, हालत खतरे से बाहर। खान सर ने आरोप लगाया कि सस्ती शिक्षा और बेहतर रिजल्ट से परेशान कुछ कोचिंग माफिया व असामाजिक तत्व उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन से सुरक्षा की मांग।#khansir #patna #coaching

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई क्या यह खबर सही हैं या गलत। गार्ड को गोली लगी, हालत खतरे से बाहर। खान सर ने आरोप लगाया कि सस्ती शिक्षा और बेहतर रिजल्ट से परेशान कुछ कोचिंग माफिया व असामाजिक तत्व उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन से सुरक्षा की मांग।#khansir #patna #coaching

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026

आजकल लोगों में सब्र नाम की चीज ही नहीं बची है! सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक पेट्रोल पंप पर मामूली बात को लेकर पेट्रोल कर्मी किसी को मारते हुए दिखाई दे रहें हैं। बताया जा रहा है कि लाइन में लगने या पैसे के लेन-देन को लेकर इनकी पेट्रोल कर्मियों से बहस शुरू हुई थी, जिसके बाद सरेआम petrol pump पर हंगामा हुआ । क्या किसी भी विवाद का हल मारपीट  है? आप इस मारपीट को लेकर क्या कहना चाहेंगे? कमेंट में जरूर बताएं।" #news #sıkar #instagram #petrolpump

आजकल लोगों में सब्र नाम की चीज ही नहीं बची है! सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक पेट्रोल पंप पर मामूली बात को लेकर पेट्रोल कर्मी किसी को मारते हुए दिखाई दे रहें हैं। बताया जा रहा है कि लाइन में लगने या पैसे के लेन-देन को लेकर इनकी पेट्रोल कर्मियों से बहस शुरू हुई थी, जिसके बाद सरेआम petrol pump पर हंगामा हुआ । क्या किसी भी विवाद का हल मारपीट है? आप इस मारपीट को लेकर क्या कहना चाहेंगे? कमेंट में जरूर बताएं।" #news #sıkar #instagram #petrolpump

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026

सोसायटी बनाने वाला डेवलपर सचिन जैन, संदीप जैन तो निकले धूर्त, मक्कार, लुटेरे, बिजली के पैसे खा गए करोड़ों और गायब हो गए, अब जनता को लूटने के लिए अपना मैनेजर छोड़ गए । मैनेजर अशोक वर्मा को बात करने की तमीज नहीं... बिना बताए सोसाइटी के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिए और मैनेजर अशोक वर्मा रेजीडेंट्स को अकड़ कर और बदतमीजी से कर बात कर रहा है, रेजिडेंट्स आराम से पूछ रहे है की किसको बताया, क्यों बढ़ाया मेंटेनेंस जब की सोसाइटी में रख रखाव तो शून्य है। पता नहीं, रेजिडेंट्स सिर्फ हाथ जोड़ने तक ही क्यों सीमित है, हाथ उठाने से डरते क्यों है। बिजली आती नहीं, सफाई होती नहीं, इंसान से ज्यादा कुत्ते घूमते है, मैनेजर किसी की सुनता नही है । सेक्टर 67, श्री वर्धमान मंत्रा, गुरुग्राम। सूत्र अरिंदम पार्थ दुखी और लुटा हुआ रेजीडेंट

सोसायटी बनाने वाला डेवलपर सचिन जैन, संदीप जैन तो निकले धूर्त, मक्कार, लुटेरे, बिजली के पैसे खा गए करोड़ों और गायब हो गए, अब जनता को लूटने के लिए अपना मैनेजर छोड़ गए । मैनेजर अशोक वर्मा को बात करने की तमीज नहीं... बिना बताए सोसाइटी के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ा दिए और मैनेजर अशोक वर्मा रेजीडेंट्स को अकड़ कर और बदतमीजी से कर बात कर रहा है, रेजिडेंट्स आराम से पूछ रहे है की किसको बताया, क्यों बढ़ाया मेंटेनेंस जब की सोसाइटी में रख रखाव तो शून्य है। पता नहीं, रेजिडेंट्स सिर्फ हाथ जोड़ने तक ही क्यों सीमित है, हाथ उठाने से डरते क्यों है। बिजली आती नहीं, सफाई होती नहीं, इंसान से ज्यादा कुत्ते घूमते है, मैनेजर किसी की सुनता नही है । सेक्टर 67, श्री वर्धमान मंत्रा, गुरुग्राम। सूत्र अरिंदम पार्थ दुखी और लुटा हुआ रेजीडेंट

Jhajjar, Jhajjar | Jun 3, 2026

मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट किया गया

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 जून । मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया, जो जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह सर्जरी 54 वर्षीय महिला पर की गई, जो एडवांस्ड ऑस्टियोआर्थराइटिस, मोटापे तथा गिरने के कारण हुई एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (ACL) और मेनिस्कस की पुरानी चोट से उत्पन्न जटिलताओं से पीड़ित थीं।

चोट के कारण घुटने की प्राकृतिक संरचना बिगड़ गई थी, कार्टिलेज तेजी से घिसने लगा था और महिला को एडवांस्ड आर्थराईटिस हो गया था। मोटापे ने उनकी स्थिति को और अधिक गंभीर कर दिया था, जिसके कारण क्षतिग्रस्त जोड़ पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता था। इसलिए उन्हें चलने-फिरने में बहुत दर्द होता था, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था। मरीज की स्थिति को देखते हुए मणिपाल हॉस्पिटल में डॉ. संजय कपूर, कंसल्टैंट - रोबोटिक जॉईंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपीडिक सर्जरी ने उन्हें रोबोट -असिस्टेड सर्जरी द्वारा नैक्स्ट-जनरेशन सेरेमिक नी इंप्लांट कराने का परामर्श दिया, ताकि उनके घुटने को ठीक करके उसे लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सके।

डॉ. संजय कपूर, कंसल्टैंट - रोबोटिक जॉईंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपीडिक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम ने कहा, ‘‘यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि मरीज की उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी, उन्हें मोटापे की समस्या थी और पिछली एसीएल एवं मेनिस्कल चोट के कारण हालत और अधिक बिगड़ गई थी। हमारा उद्देश्य केवल मरीज को दर्द से आराम दिलाना नहीं था, बल्कि एक ऐसा समाधान देना था, जो उनकी जीवनशैली में मदद करते हुए लंबे समय तक भरोसेमंद तरीके से काम कर सके। रोबोट-असिस्टेड सर्जरी की मदद से हम इंप्लांट को असाधारण सटीकता के साथ लगा पाए और सॉफ्ट टिश्यू के साथ संतुलन बना पाए। वहीं सेरेमिक इंप्लांट ने एक बहुत टिकाऊ और वियर-रज़िस्टैंट समाधान प्रदान किया। इन दोनों की मदद से मरीज को व्यक्तिगत इलाज प्राप्त हुआ और उनके जीवन में काफी सुधार आया।’’

रोबोटिक सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट नैक्स्ट जनरेशन का जॉईंट रिप्लेसमेंट है, जिसमें एडवांस्ड सेरेमिक इंप्लांट टेक्नोलॉजी के साथ सबमिलीमीटर लेवल का रोबोटिक प्रेसिज़न होता है। इस तरीके से बेहतर एलाईनमेंट एक्युरेसी, तेज रिहैबिलिटेशन, कम सूजन, और मरीज को ज्यादा आरामदायक इलाज जैसे लाभ मिलते हैं, साथ ही मैटल आयन निकलने की चिंता भी खत्म हो जाती है। सेरेमिक इंप्लांट वियर-रज़िस्टैंट होता है और तीन दशकों से अधिक समय तक चलता है, इसलिए यह नी रिप्लेसमेंट के लिए एक टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार समाधान है।

मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम के हॉस्पिटल डायरेक्टर, नवीन पास्कल ने कहा, ‘‘मेडिकल इनोवेशन का असली महत्व तब है, जब इससे लोगों को ऐसा जीवन जीने में मदद मिले, जैसा वो चाहते हैं। मणिपाल हॉस्पिटल्स में हम मरीजों को दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी और क्लिनिकल विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हरियाणा की पहली रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हमारी इस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है और ऑर्थोपीडिक केयर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोबोटिक प्रेसिज़न को नैक्स्ट जनरेशन की इंप्लांट टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर हम मरीजों को व्यक्तिगत इलाज प्रदान कर सकते हैं, जिससे उनकी तत्कालिक क्लिनिकल जरूरतें पूरी हों और वो लंबे समय तक चलने-फिरने में समर्थ बनकर एक बेहतर जीवन जी सकें।’’

सर्जरी के बाद मरीज के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अपनी मोबिलिटी वापस पाने के बाद वो जल्द ही दैनिक गतिविधियाँ ज्यादा आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ शुरू कर देंगी।

मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट किया गया गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 जून । मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम में हरियाणा का पहला रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया गया, जो जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। यह सर्जरी 54 वर्षीय महिला पर की गई, जो एडवांस्ड ऑस्टियोआर्थराइटिस, मोटापे तथा गिरने के कारण हुई एंटीरियर क्रूशिएट लिगामेंट (ACL) और मेनिस्कस की पुरानी चोट से उत्पन्न जटिलताओं से पीड़ित थीं। चोट के कारण घुटने की प्राकृतिक संरचना बिगड़ गई थी, कार्टिलेज तेजी से घिसने लगा था और महिला को एडवांस्ड आर्थराईटिस हो गया था। मोटापे ने उनकी स्थिति को और अधिक गंभीर कर दिया था, जिसके कारण क्षतिग्रस्त जोड़ पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता था। इसलिए उन्हें चलने-फिरने में बहुत दर्द होता था, जिससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा था। मरीज की स्थिति को देखते हुए मणिपाल हॉस्पिटल में डॉ. संजय कपूर, कंसल्टैंट - रोबोटिक जॉईंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपीडिक सर्जरी ने उन्हें रोबोट -असिस्टेड सर्जरी द्वारा नैक्स्ट-जनरेशन सेरेमिक नी इंप्लांट कराने का परामर्श दिया, ताकि उनके घुटने को ठीक करके उसे लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सके। डॉ. संजय कपूर, कंसल्टैंट - रोबोटिक जॉईंट रिप्लेसमेंट एवं ऑर्थोपीडिक सर्जरी, मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम ने कहा, ‘‘यह एक चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि मरीज की उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी, उन्हें मोटापे की समस्या थी और पिछली एसीएल एवं मेनिस्कल चोट के कारण हालत और अधिक बिगड़ गई थी। हमारा उद्देश्य केवल मरीज को दर्द से आराम दिलाना नहीं था, बल्कि एक ऐसा समाधान देना था, जो उनकी जीवनशैली में मदद करते हुए लंबे समय तक भरोसेमंद तरीके से काम कर सके। रोबोट-असिस्टेड सर्जरी की मदद से हम इंप्लांट को असाधारण सटीकता के साथ लगा पाए और सॉफ्ट टिश्यू के साथ संतुलन बना पाए। वहीं सेरेमिक इंप्लांट ने एक बहुत टिकाऊ और वियर-रज़िस्टैंट समाधान प्रदान किया। इन दोनों की मदद से मरीज को व्यक्तिगत इलाज प्राप्त हुआ और उनके जीवन में काफी सुधार आया।’’ रोबोटिक सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट नैक्स्ट जनरेशन का जॉईंट रिप्लेसमेंट है, जिसमें एडवांस्ड सेरेमिक इंप्लांट टेक्नोलॉजी के साथ सबमिलीमीटर लेवल का रोबोटिक प्रेसिज़न होता है। इस तरीके से बेहतर एलाईनमेंट एक्युरेसी, तेज रिहैबिलिटेशन, कम सूजन, और मरीज को ज्यादा आरामदायक इलाज जैसे लाभ मिलते हैं, साथ ही मैटल आयन निकलने की चिंता भी खत्म हो जाती है। सेरेमिक इंप्लांट वियर-रज़िस्टैंट होता है और तीन दशकों से अधिक समय तक चलता है, इसलिए यह नी रिप्लेसमेंट के लिए एक टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार समाधान है। मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम के हॉस्पिटल डायरेक्टर, नवीन पास्कल ने कहा, ‘‘मेडिकल इनोवेशन का असली महत्व तब है, जब इससे लोगों को ऐसा जीवन जीने में मदद मिले, जैसा वो चाहते हैं। मणिपाल हॉस्पिटल्स में हम मरीजों को दुनिया की सबसे आधुनिक टेक्नोलॉजी और क्लिनिकल विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हरियाणा की पहली रोबोट-असिस्टेड सेरेमिक टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी हमारी इस प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है और ऑर्थोपीडिक केयर के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है। रोबोटिक प्रेसिज़न को नैक्स्ट जनरेशन की इंप्लांट टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर हम मरीजों को व्यक्तिगत इलाज प्रदान कर सकते हैं, जिससे उनकी तत्कालिक क्लिनिकल जरूरतें पूरी हों और वो लंबे समय तक चलने-फिरने में समर्थ बनकर एक बेहतर जीवन जी सकें।’’ सर्जरी के बाद मरीज के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ। डॉक्टरों को उम्मीद है कि अपनी मोबिलिटी वापस पाने के बाद वो जल्द ही दैनिक गतिविधियाँ ज्यादा आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ शुरू कर देंगी।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 2, 2026

फोन व पर्स छीनने के बाद ईंट/पत्थर से हमला करके 28 वर्षीय युवक की हत्या करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार।

फोन व पर्स छीनकर भागने के दौरान पीछा करने पर आरोपियों ने ईंट/पत्थर से हमला करके हत्या की वारदात को दिया था अंजाम।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 जून । 15 जनवरी को पुलिस चौकी नाथूपुर, थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में भर्ती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुँची तथा पीड़ित की एमएलआर प्राप्त करके डॉक्टर से पीड़ित के बयान लेने के लिए राय ली गई, तो पीड़ित को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 
 
16 जनवरी को पुलिस टीम पीजीआई रोहतक पहुँची और डॉक्टर से बयान हेतु राय ली गई, जहां डॉक्टर द्वारा पीड़ित को बयान देने के लिए अनफिट बताया गया। बाद में ज्ञात हुआ कि पीड़ित की मृत्यु हो चुकी है।

पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतक की पहचान के लिए किए गए प्रयासों के दौरान मृतक की पहचान बीरबल ओरान (उम्र-28 वर्ष) निवासी गांव फागुलिन, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई।

17 जनवरी को पुलिस टीम मृतक के किराए के कमरे गांव नाथूपुर, गुरुग्राम पहुँची, जहां मृतक के परिजन उपस्थित मिले। मृतक की बहन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

उप-निरीक्षक प्रवीन कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सिकंदरपुर तथा पुलिस चौकी नाथूपुर की संयुक्त पुलिस टीमों* द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त हत्या की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को 19 जनवरी को नाथूपुर बिहारी मंडी, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार (उम्र-24 वर्ष), राजू कुमार झा (उम्र-28 वर्ष) तथा विपिन कुमार (उम्र-23 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड* पर लिया गया था।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि  13/14 जनवरी की रात को वे नाथूपुर मंडी स्थित शराब ठेके के पास खड़े थे। इसी दौरान मृतक बीरबल भी वहां मौजूद था। आरोपियों द्वारा मृतक का मोबाइल फोन व पर्स छीनकर भागने का प्रयास किया गया। जब मृतक ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने उस पर ईंट व पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 जून को 1 आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेश मंडल (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव मिथिला दीप, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13/14 जनवरी की रात को वह अपने अन्य साथी आरोपियों नरेश, राजू व विपिन के साथ गांव नाथूपुर मंडी स्थित शराब ठेके के पास खड़ा था। उसी दौरान मृतक बीरबल भी वहां मौजूद था। आरोपी के साथी मृतक का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। जब मृतक ने उनका पीछा किया तो उन्होंने उस पर ईंट व पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी से अभियोग में नियमानुसार गहनता से पूछताछ की जाएगी व बरामदगी की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

फोन व पर्स छीनने के बाद ईंट/पत्थर से हमला करके 28 वर्षीय युवक की हत्या करने के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार। फोन व पर्स छीनकर भागने के दौरान पीछा करने पर आरोपियों ने ईंट/पत्थर से हमला करके हत्या की वारदात को दिया था अंजाम। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 2 जून । 15 जनवरी को पुलिस चौकी नाथूपुर, थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में भर्ती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुँची तथा पीड़ित की एमएलआर प्राप्त करके डॉक्टर से पीड़ित के बयान लेने के लिए राय ली गई, तो पीड़ित को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 16 जनवरी को पुलिस टीम पीजीआई रोहतक पहुँची और डॉक्टर से बयान हेतु राय ली गई, जहां डॉक्टर द्वारा पीड़ित को बयान देने के लिए अनफिट बताया गया। बाद में ज्ञात हुआ कि पीड़ित की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात मृतक की पहचान के लिए किए गए प्रयासों के दौरान मृतक की पहचान बीरबल ओरान (उम्र-28 वर्ष) निवासी गांव फागुलिन, जिला जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई। 17 जनवरी को पुलिस टीम मृतक के किराए के कमरे गांव नाथूपुर, गुरुग्राम पहुँची, जहां मृतक के परिजन उपस्थित मिले। मृतक की बहन द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। उप-निरीक्षक प्रवीन कुमार, इंचार्ज अपराध शाखा सिकंदरपुर तथा पुलिस चौकी नाथूपुर की संयुक्त पुलिस टीमों* द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त हत्या की वारदात में शामिल 3 आरोपियों को 19 जनवरी को नाथूपुर बिहारी मंडी, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार (उम्र-24 वर्ष), राजू कुमार झा (उम्र-28 वर्ष) तथा विपिन कुमार (उम्र-23 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड* पर लिया गया था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 13/14 जनवरी की रात को वे नाथूपुर मंडी स्थित शराब ठेके के पास खड़े थे। इसी दौरान मृतक बीरबल भी वहां मौजूद था। आरोपियों द्वारा मृतक का मोबाइल फोन व पर्स छीनकर भागने का प्रयास किया गया। जब मृतक ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने उस पर ईंट व पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। थाना डीएलएफ फेज-3, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 1 जून को 1 आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजेश मंडल (उम्र-24 वर्ष) निवासी गांव मिथिला दीप, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13/14 जनवरी की रात को वह अपने अन्य साथी आरोपियों नरेश, राजू व विपिन के साथ गांव नाथूपुर मंडी स्थित शराब ठेके के पास खड़ा था। उसी दौरान मृतक बीरबल भी वहां मौजूद था। आरोपी के साथी मृतक का मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। जब मृतक ने उनका पीछा किया तो उन्होंने उस पर ईंट व पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है तथा आरोपी से अभियोग में नियमानुसार गहनता से पूछताछ की जाएगी व बरामदगी की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 2, 2026