सिवनी: दीपावली से पहले सिवनी में सजी पटाखों की दुकानें, खरीदारी शुरू; महंगाई का दिख रहा असर
Seoni, Seoni | Nov 6, 2026 दीपावली पर्व नजदीक आते ही सिवनी नगर में पटाखों का बाजार सज गया है। रेलवे स्टेशन के सामने पटाखों की दुकानें लग चुकी हैं, जहां अब धीरे-धीरे खरीदार पहुंचने लगे हैं। बाजार में रंग-बिरंगे पटाखे और आतिशबाजी की सामग्री लोगों को आकर्षित कर रही है, लेकिन इस बार बढ़ी कीमतों का असर खरीदारी पर भी नजर आ रहा है। व्यापारियों के मुताबिक ग्राहक बजट के अनुसार ही पटाखों की खरी