अशोक नगर: त्रिलोकपुरी कॉलोनी में 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 त्रिलोकपुरी कॉलोनी में कार्रवाई के दौरान राजभान उर्फ राज पुत्र मुल्ला अहिरवार उम्र (28 ),निवासी ग्राम मैनाई बरखेड़ा हाल निवासी डॉक्टर कॉलोनी के कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई