डुमरांव: आरा बक्सर फोरलेन पर अज्ञात बाइक सवार की चपेट में आकर साइकिल सवार जख्मी, निजी अस्पताल में भर्ती के बाद रेफर
Dumraon, Buxar | Apr 15, 2024 आरा बक्सर फोरलेन पर प्रतापसागर के समीप एक अज्ञात बाइक सवार की चपेट में आकर एक साइकिल सवार जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापसागर गांव निवासी पवन कुमार पिता अमरदेव सिंह यादव साइकिल से कहीं जा रहा था तभी उसे एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर ही गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।