लालगंज: लहुरिया दह गांव में बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर रूप से घायल
ड्रमंडगंज के मिर्जापुर रीवा हाईवे पर स्थित लहुरियादह गांव में मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवारों को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पहुंची पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।