Public App Logo
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री शेखावत का पुतला फूंका सवाई माधोपुर। प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा के निर्देशानुसार जिला आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी कांग्रेस के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानगढ़ धाम आदिवासी समाज के संघर्ष, बलिदान और शहादत का ऐतिहासिक प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ की पहाड़ियों पर अंग्रेजी हुकूमत ने आदिवासियों के आंदोलन पर गोलीबारी की थी, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी शहीद हुए थे। इसी कारण मानगढ़ धाम को राजस्थान के जलियांवाला हत्याकांड के रूप में भी याद किया जाता है। ऐसे ऐतिहासिक एवं बलिदानी स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिलना आदिवासी समाज सहित पूरे देश की भावनाओं से जुड़ा विषय है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार को मानगढ़ धाम के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस इस मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन दशरथ सिंह मीणा, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव राजेश पहाड़िया, जिला अध्यक्ष पंचायत राज राम भजन मीणा, प्रदेश सचिव आर.पी. मीणा, प्रदेश सचिव शंकर लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, बृज मोहन सिसोदिया, संजय गौतम, मीडिया गुर्जर, अजय मीणा, शुभम मीणा, घनश्याम मीणा, अजय शर्मा (सोशल मीडिया प्रभारी), राजेश वर्मा सोशल मीडिया प्रभारी,रामकिशन मीणा, विजय पाल मीणा, मनराज मीणा, सुबह सिंह मीणा भागीरथ मीणा, गोवर्धनलल मीणा शामिल रहे। #Indra Meena vidhayak Bamanwas, - Sawai Madhopur News