आज दिनांक 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जिला हमीरपुर में *माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिव्यांग बंधुओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन (Hearing Aids), किट्स एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण को सर्वोपरि रखा है और दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है।
इस पुनीत अवसर पर सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और अनुराग ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया।