राजनांदगांव: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे 4 अक्टूबर शनिवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे 4 अक्टूबर शनिवार को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे,वह दोपहर 12:30 बजे राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में आयोजित संयम महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे,इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।