जगदलपुर: 30 साल का खूनी खेल खत्म, तेलंगाना में नक्सलियों के टॉप कमांडर सोढ़ी केशा समेत 42 माओवादियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके से जुड़े माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे पीएलजीए बटालियन के कमांडर सोढ़ी केसा समेत कुल 42 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी लंबे समय से बस्तर और आसपास के इलाकों में सक्रिय थे।