लोहंडीगुडा: कुलगाम में आतंकियों द्वारा दो श्रमिकों की निर्मम हत्या पर, शवों को गृहग्राम न लाने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की आतंकियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। एक सारंगढ़-बिलाईगढ़ और दूसरे सक्ती जिले के निवासी थे।दुखद यह है कि भाजपा सरकार उनके पार्थिव शरीर तक उनके घर नहीं ला सकी और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्या डबल इंजन सरकार की यह जिम्मेदारी नहीं थी कि अंतिम दर्शन के लिए शव परिजनों तक पहुंचाए जाते?